फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Swindled out of 45,000 on the pretext of securing a job.

Gonda News: नौकरी दिलाने के नाम पर 45 हजार की ठगी

Tue, 07 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Swindled out of 45,000 on the pretext of securing a job.
गोंडा। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 45 हजार से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।वजीरगंज के कोठा गांव निवासी वर्तमान में गोंडा में पैरालीगल वॉलंटियर के रूप में कार्यरत आरजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

कहा कि जनवरी 2026 में उनकी मुलाकात संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद के कैलाशनगर निवासी प्रतीक कुमार मिश्र से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को राज्यपाल कार्यालय में तैनात बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर पहले 70 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पीड़िता ने विभिन्न किस्तों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की। आरोपी ने 35 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाद में फिर 35,400 रुपये और 9,600 रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में मंगवा लिए। आरोपी ने 45 हजार रुपये लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करता रहा और अब न तो फोन उठा रहा है और न ही कोई जवाब दे रहा है। उसे जानकारी मिली है कि आरोपी अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed