फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Swami Narayan Chhapia railway station will be inaugurated on 22nd

Gonda News: 22 को होगा स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Mon, 19 May 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Swami Narayan Chhapia railway station will be inaugurated on 22nd
मसकनवा (गोंडा)। अमृत भारत योजना के स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन का विकास 12.13 करोड़ रुपये से किया गया है। यहां पर यात्री सुविधाओं का इजाफा किया गया है। इसका उद्घाटन वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे के चीफ इंजीनियर हेडक्वार्टर राजीव कुमार ने बताया की पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ गोरखपुर प्रखंड पर स्थित स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अंतर्गत बारह करोड़ तेरह लाख रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस माैके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, एरिया मैनेजर गिरीश कुमार, एइएन विजयंत गर्ग, वाणिज्य निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह, स्टेशन निरीक्षक केएल यादव, आईओडब्ल्यू एसपी सिंह, विश्वामित्र यादव आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन सुविधाओं का होगा विस्तार
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया का विकास किया गया है। स्थानीय कला व संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का उच्चीकरण, स्टेशन फसाड, स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग कराई गई है। कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली का इंतजाम किया गया है। साथ ही सोलर प्वाइंट, वाटर कूलर, एयरकंडीशनर विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड, एलइडी, स्टेशन नाम पट्टिका, यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय के आधुनिकीकरण आदि कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed