{"_id":"69fcd1fdda21ca053407d0b8","slug":"suv-rams-into-shop-injures-eight-gonda-news-c-100-1-slko1026-157787-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वाहनों को टक्कर मार दुकान में घुसी एसयूवी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वाहनों को टक्कर मार दुकान में घुसी एसयूवी, आठ घायल
Thu, 07 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
इसी एसयूवी से हुआ हादसा व क्षतिग्रस्त हुई बाइकें। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आईटीआई रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए चाय की दुकान में घुस गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। एसयूवी की चपेट में आने से आठ लोग घायल हो गए।
आईटीआई रोड निवासी राजू यादव ने बताया कि वह निजी अस्पताल के बगल में चाय-पकौड़े की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर आईटीआई चौराहे की तरफ से तेज गति में आ रही एसयूवी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार और कई बाइकों को टक्कर मारती हुई उनकी दुकान में घुस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एसयूवी की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहर खड़ी बाइकें दूर तक घिसट गईं और दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक एसयूवी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में चंद्रपाल निवासी चौरी करनैलगंज, नूर मोहम्मद और उनकी पत्नी फूलजहां निवासी राधेपुरवा नगर कोतवाली, रमेश प्रजापति निवासी बसकलिया तरबगंज, रिंकी निवासी भगहर बुलंद देहात कोतवाली, कन्हैयालाल निवासी शेखपुर सरैया परसपुर, इमरान निवासी कटेहरी करनैलगंज और आसिफ निवासी लौकिहा डिहवा रिसिया, बहराइच घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार आसिफ, कन्हैयालाल व इमरान को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं।
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।