फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Supporters clash, magistrate's car smashed

समर्थक भिड़े, मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ी

Sat, 28 Nov 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां के गांव में फर्जी मतदान को लेकर शनिवार को बवाल हो गया। यहां अलग-अलग बने दो विद्यालय स्थित पोलिंग बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी के शीशे टूट गए। पीठासीन अधिकारी सहित महिला कर्मियों से अभद्रता की गई और बूथ लूटने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के हलधरमऊ गांव में दो स्थानों पर बने पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण चल रहे मतदान के दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और बवाल तांडव हुआ। यहां पूर्व एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां की बहू व बसपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद खां के समर्थक ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पहली घटना हलधरमऊ के हाता पोलिंग बूथ पर हुई। यहां फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के 15 अज्ञात लोग पोलिंग बूथ में घुस गए और पीठासीन अधिकारी की पिटाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने बूथ लूटने का प्रयास भी किया। साथ ही महिला कर्मियों से अभद्रता भी की गई। दूसरी घटना प्राथमिक विद्यालय हलधरमऊ में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक पक्ष ने मतदान करने आई एक महिला को फर्जी मतदाता बताकर उसका चेहरा दिखाने की बात की तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और पथराव किया गया। इससे सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी का शीशा टूट गया। उधर, परसपुर के सकरौर गांव के पूरे अंबर पोलिंग बूथ पर पुलिस व प्रत्याशी समर्थकों की भी झड़प हुई।

पुलिस ने समर्थकों को बूथ से भगाया। उधर कटरा बाजार ब्लॉक के मेहरबाना बूथ पर एक नाबालिग से वोट डलवाने को लेकर बवाल हुआ। एक उम्मीदवार के समर्थक गांव के एक नाबालिग वोटर से वोट डलवाने जा रहे थे। इसका दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।


पुलिस ने दौड़ाया, दो मतदाता घायल ः  कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी रामभवन व अयोध्या प्रसाद का आरोप है कि वह गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालकर लौट रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पीटा, जिसमें राम भवन का हाथ टूट गया और अयोध्या प्रसाद घायल हो गए। कौड़िया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दौड़ाया था। किसी के घायल होने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed