{"_id":"64b970253bb0ac669d0f96b6","slug":"superintendent-of-khargupur-chc-was-removed-for-negligence-gonda-news-c-100-1-gon1001-1298-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापरवाही पर हटाई गईं खरगूपुर सीएचसी की अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापरवाही पर हटाई गईं खरगूपुर सीएचसी की अधीक्षक
Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतना खरगूपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी को महंगा पड़ गया। नियमित टीकाकरण व पोर्टल पर डाटा फीडिंग में लापरवाही पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने उन्हें तत्काल पद से हटाने का निर्देश दिया है।
बृहस्पतिवार शाम को स्वास्थ्य सेवाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान खरगूपुर सीएचसी की प्रगति काफी खराब मिली। इससे पहले भी कमिश्नर के पास खरगूपुर के गांवों में टीकाकरण में लापरवाही की शिकायत मिली थी। जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधीक्षक को पद से हटाने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने खरगूपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी को हटाकर करनैलगंज में तैनात डॉ. इमरान मोईन को अधीक्षक पद पर नियुक्त किया है। हालांकि डॉ. श्वेता खरगूपुर में बतौर चिकित्साधिकारी सेवा देती रहेंगी।