फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sucide

अधेड़ ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी

Thu, 08 Sep 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
sucide
गोंडा। तरबगंज के बनगांव गांव के मजरे रामगढ़ में बृहस्पतिवार भोर अधेड़ व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। छानबीन में पता चला कि अधेड़ के एक बेटे की छह साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी और दूसरा बेटा भी बीमार है। उसके इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था न होने से भी वह परेशान थे। आशंका है कि इसी के चलते अधेड़ ने जान दी है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के मजरे बनगांव निवासी जोखू पांडेय (48) ने बृहस्पतिवार भोर चार बजे लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। तरबगंज इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि आत्महत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक जब्त करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों से पता चला कि जोखू के बड़े बेटे निक्कू पांडेय (18) की छह साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके छोटे बेटे दिग्विजय पांडेय (17) की आंतों में संक्रमण हो गया था। एक माह पहले लखनऊ में दिग्विजय का ऑपरेशन कराया गया था मगर वह ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दिग्विजय का दोबारा ऑपरेशन करने को कहा था मगर पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। पूर्व में गांव में कोटे की दुकान चलाने वाले जोखू पांडेय ने राजनीतिक दुराभाव के चलते कोटा सरेंडर कर दिया था। बड़े बेटे की मौत व छोटे बेटे की बीमारी के साथ ही आर्थिक तंगी के चलते जोखू परेशान थे। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed