फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sucide

नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Sat, 29 Jan 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
sucide
मोतीगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता भागीरथ वर्मा ने बताया कि उसकी बेटी सरोजा वर्मा (22) की शादी छह जून 2021 को कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के भुतिहा गांव निवासी रक्षाराम वर्मा से हुई थी। हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। बेटी को उसका पति आए दिन परेशान करता रहता था। लड़की ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। दो बार समझा बुझाकर भेजा। मृतका के पिता ने बताया खिचड़ी के दिन जब वह ससुराल में थी तब भी उसके पति ने झगड़ा किया था। उसकी बेटी ने फोन से उसे सूचना दी। इस पर वह बेटी के ससुराल गया और उसे अपने घर ले आया। तब भी पति फोन कर बराबर परेशान करता रहता था। उसकी बेटी तनाव में रहा करती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर था तो सरोजा ने अपनी छोटी बहन को कमरे से बाहर कर दिया और अंदर से दरवाजा बंद करके फांसी लगा लिया। मृतका सरोजा वर्मा के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। मृतका ने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से यह काम कर रही हूं, मेरे मृत्यु का जिम्मेदार मेरे ससुराल वाले हैं। अगर मैंने कुछ गलती की है तो मुझे माफ करना और अंत में सारी लिखा है। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका के पिता भागीरथ वर्मा ने सूचना दी है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed