{"_id":"676ee705e6ba879a8f0497c8","slug":"students-worried-about-biometric-authentication-during-exams-gonda-news-c-100-1-gon1003-129768-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परीक्षा के दौरान छात्र बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन को लेकर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परीक्षा के दौरान छात्र बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन को लेकर परेशान
Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं, सामान्य, एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को एलबीएस पीजी कॉलेज में एक साथ पहुंचे छात्रों से हालात बेकाबू हो गए। इसके बाद प्राचार्य ने किसी तरह से छात्रों को समझा-बुझाकर ऑथेटिकेशन कराया।
इस बार शासन स्तर से सामान्य, एससी व एसटी वर्ग के छात्रों के छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश वर्मा ने बताया कि अब तक ओबीसी वर्ग समेत करीब दो हजार छात्रों का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जा चुका है। जबकि आगामी 15 जनवरी तक चार हजार छात्रों का ऑथेंटिकेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। समाज कल्याण विभाग के लिए 20 जनवरी तक बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। ऐसे में छात्रों को नोटिस देकर बुलाया जा रहा है।
हालांकि शुक्रवार को बीए थर्ड सेमेस्टर के छात्रों को बुलाया गया। मगर कई अन्य संकाय के छात्रों के पहुंचने से थोड़ी मुश्किलें हुई हैं। कॉलेज प्रबंधन स्तर से संपर्क कर छात्रों की सहूलियत को देखते हुए जल्द ही अन्य काउंटर बनाए जाएंगे। शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे छात्रवृत्ति काउंटर पर खड़े बीए थर्ड सेमेस्टर के छात्र दीपक शुक्ल, अनमोल, रजनीश समेत छात्रों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी छोड़कर सुबह से लाइन में खड़े हैं। मगर बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं हो सका है। ऐसे में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने संभाली कमान
गत 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक कॉलेज में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। वहीं, दो जनवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। ज्यादातर शिक्षक अवकाश पर हैं। ऐसे में छात्रवृत्ति काउंटर पर अचानक पहुंचे छात्रों के हुजूम को देखकर प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने खुद कमान संभाली। इस दौरान छात्रों को परिसर में ही बैठाकर संविधान पढ़ाया।