फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students will get RO water in three schools of the district

Gonda News: जिले के तीन विद्यालयों में छात्रों को मिलेगा आरओ का पानी

Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students will get RO water in three schools of the district
गोंडा ​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज। 
गोंडा। जिले के तीन राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को आरओ का पानी मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दो-दो लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस रकम से
विज्ञापन

शहर के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज समेत तीन विद्यालयों की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए नामित कार्यदायी संस्था को एक महीने में समुचित इंतजाम होगा। ऐसे में इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को दूषित पानी पीने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 807 विद्यार्थी कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि विद्यालय में समुचित पेयजल व्यवस्था न होने के चलते खुद के खर्च पर आरओ लगाया है। बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों के लिए पेयजल का इंतजाम नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्या को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जीआईसी समेत तीन विद्यालयों को दो-दो लाख रुपये का बजट आवंटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यालय में समरसेबल, आरओ और टैंक के समुचित इंतजाम किए जाएंगे। यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यदायी संस्था को एक महीने में गुणवत्तापूर्ण विद्यालय में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन विद्यालयों को आवंटित किया बजट
माध्यमिक शिक्षा विभाग अधिकारियों के मुताबिक, शहर के जीआईसी के अलावा इटियाथोक के राजकीय हाईस्कूल बस्ती और राजकीय हाईस्कूल माधुवापुर टिकरी नवाबगंज में पेयजल सुविधा के लिए दो-दो लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। जल्द ही कार्यवाही संस्था काम शुरू करेगी।


विद्यालयों में मिलेगा शुद्ध पेयजल
सभी तीन राजकीय विद्यालयों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। यूपीपीसीएल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द से जल्द विद्यालयों में समुचित इंतजाम किए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को शुद्ध आरओ का पानी मिल सकेगा।
- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article