फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students create ruckus in engineering college, classes come to a halt

Gonda News: इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों का हंगामा, ठप रहीं कक्षाएं

Sat, 27 Sep 2025 07:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Students create ruckus in engineering college, classes come to a halt
मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्या​र्थियों को समझाते निदेशक। -स्रोत: छात्र
गोंडा। उतरौला रोड स्थित मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल में न तो उन्हें बिजली मिल पा रही है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। बृहस्पतिवार रात बिजली गुल होने के बाद ड्रोन जैसी वस्तु दिखने से छात्राएं दहशत में आ गईं और रातभर सो नहीं पाईं। सुबह छात्र-छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर में निदेशक के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान कक्षाएं ठप रहीं।
विज्ञापन

जिले में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध है। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे ड्रोन जैसी वस्तु दिखने पर पुलिस को सूचना दी गई। मगर पुलिस ने अफवाह बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने बिजली, पानी व सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंम्प्यूटर साइंस ब्रांच सिर्फ एक फैकल्टी के भरोसे संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि फीस पूरी ली गई। मगर पठन-पाठन से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें प्रयोगशाला व पुस्तकालय तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने के कारण हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं असहज महसूस कर रही हैं। सुरक्षा को लेकर परिजन भी चिंतित हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि बिजली, पानी, सुरक्षा और फैकल्टी के समुचित इंतजाम के बिना ही निर्माणाधीन कॉलेज में कक्षाएं शुरू कर दी गईं। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिसर में वी वांट जस्टिस व सुरक्षा की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। निदेशक कार्यालय के सामने छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए। डायरेक्टर प्रो. भारतेंदु नाथ मिश्र ने समाधान का भरोसा दिया।
हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर निदेशक से वार्ता की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। निदेशक ने एक अक्तूबर तक पर्याप्त सुरक्षा गार्ड मिलने की उम्मीद जताई है। तब तक इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ ही आसपास की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि ड्रोन जैसी किसी भी अफवाह के चक्कर में न पड़ें। कहीं कोई समस्या हो तो पुलिस को बताएं।
पढ़ाई के लिए नहीं मिल पा रहा माहौल


जिले में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण वर्ष 2016 से चल रहा है। छात्रों का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका। कई सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं, लेकिन पढ़ाई का समुचित माहौल नहीं मिल पा रहा है।


उपलब्ध कराएंगे आवश्यक सुविधाएं
नाराज छात्र-छात्राओं से बात की गई है। उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय स्तर से गार्ड आदि का इंतजाम किया जा रहा है। बिजली नहीं आने से छात्र-छात्राओं को कुछ असुविधा हुई है। किराये के जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। कॉलेज प्रशासन जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करेगा।

--प्रो. भारतेंदु नाथ मिश्र, डायरेक्टर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed