{"_id":"68b735b5b293b64af1072fb8","slug":"student-woman-and-farmer-died-in-road-accidents-gonda-news-c-100-1-gon1003-143213-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में छात्र, महिला व किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में छात्र, महिला व किसान की मौत
Tue, 02 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रियांश। फाइल फोटो
गोंडा।
वजीरगंज इलाके में सोमवार रात उत्तराखंड परिवहन सेवा की बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। वहीं, करनैलगंज इलाके में मंगलवार सुबह पूजा करके घर लौट रही महिला की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। खरगूपुर में जानकीनगर पुलिस चौकी के पास ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
डुमरियाडीह संवाद के मुताबिक वजीरगंज के नगवा कन्या प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अंतोष गुप्ता का बेटा प्रियांश (11) सोमवार रात 09:30 बजे साइकिल से दोस्त अंकुर वर्मा के साथ जा रहा था। तभी डुमरियाडीह बाजार में आरा मशीन के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गया। हादसे में प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई और अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर नगर के विधूना सुपारी वाली गली गोपालनगर की रहने वाली अंतोष पति बृजकिशोर गुप्ता और दो बेटों कार्तिक व प्रियांश के साथ डुमरियाडीह चौराहे के पास किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार को बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश होने पर वह छोटे बेटे प्रियांश के साथ नवाबगंज स्थित मायके चली गई थीं। वहां से आने के बाद बृजकिशोर ने बेटे प्रियांश को किसी काम से आरा मशीन के पास बुलाया था। तभी हादसा हो गया। जिसके बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। प्रियांश निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। उसकी मौत से अंतोष बेसुध हो गईं। इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
बालपुर संवाद के मुताबिक क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर परसा गोड़री के पास मंगलवार सुबह पांच बजे मंदिर से पूजा करके लौट रहीं गुरुपुरवा निवासी माया देवी तिवारी (55) अज्ञात बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ मौजूद ननद जनकलली ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े मगर तब तक बाइक सवार मौके से भाग गया। प्रधान वेदप्रकाश ओझा ने बताया कि माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके पति भगवती प्रसाद तिवारी तीन बेटों दीपक, छोटू व सचिन के साथ चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। पति व बेटों की सूचना दी गई है। बालपुर चौकी प्रभारी उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाले बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इटियाथोक संवाद के मुताबिक खरगूपुर के जानकीनगर निवासी किसान रामचरन पांडेय (60) मंगलवार पूर्वाह्न 11:30 बजे महराजगंज पुरानी बाजार जाने के लिए बाइक से निकले थे। जानकीनगर पुलिस चौकी के पास बलरामपुर से आर्यनगर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। जानकीनगर चौकी प्रभारी शेषनाथ पांडेय ने बताया कि रामचरन हेलमेट नहीं पहने थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। रामचरन खेती करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी जानकी देवी, बेटे प्रभुनाथ और कल्पनाथ हैं। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।