फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water crisis in 15 wards due to the shutdown of 17 pumps

Gonda News: 17 पंप बंद होने से 15 वार्डों में पानी का संकट

Sun, 27 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in 15 wards due to the shutdown of 17 pumps
 विष्णुपुरी कॉलोनी में घर में लगाया गया जनरेटर। - संवाद
गोंडा। लगातार बारिश के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। रविवार को डीएम प्रियंका निरंजन की नाराजगी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने जनरेटर चलाकर आठ पंप शुरू कराए। हालांकि 17 पंप अब भी नहीं चल सके हैं। इससे कई मोहल्लों में लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर के 27 वार्डों में सुभाषनगर, राजा मोहल्ला, मेवातियान, जिगरगंज, रकाबगंज, राधाकुंड, इमामबाड़ा और शास्त्रीनगर समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से ओवरहेड टंकियों से भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई लोग पानी खरीदकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अनुराग सिंह उर्फ सोनी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बिजली आपूर्ति सामान्य होने तक नगर पालिका, नगर पंचायत और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जनरेटर से पानी की मोटरें चलाकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा ने भी नगर पालिका क्षेत्र के पंपों पर उपलब्ध जनरेटर का उपयोग कर तत्काल जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के जलकल अभियंता रितेश कुशवाहा ने बताया कि 25 पंप में से आठ शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed