फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power outage for 72 hours; crowds at shops with generators to charge mobile phones.

Gonda News: 72 घंटे से बिजली गुल, मोबाइल चार्ज कराने को जनरेटर दुकानों पर भीड़

Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Power outage for 72 hours; crowds at shops with generators to charge mobile phones.
खरगूपुर के मस्जिदिया चौराहे पर जनरेटर के माध्यम से चार्ज किया गया मोबाइल। स्रोत: सोशल मीडिया 
करनैलगंज/नवाबगंज/मनकापुर/बेलसर/इटियाथोक/पसका। आंधी-बारिश से जिले की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। करनैलगंज क्षेत्र के सभी 12 विद्युत उपकेंद्र ठप हैं। मुख्य लाइनों की मरम्मत में कम से कम तीन दिन लगने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगुरा बाजार में मोबाइल चार्ज कराने के लिए जनरेटर की दुकानों पर भीड़ जुट रही है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इटियाथोक क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से बिजली के करीब 150 पोल और दर्जनभर ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना है। मसकनवा और परसा तिवारी उपकेंद्रों के 125 पोल और सात ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कर्मचारी मरम्मत में जुटे हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र में आठ ट्रांसफार्मर गिरने और 68 स्थानों पर फॉल्ट की सूचना है। मनकापुर नगर की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित है। बेलसर में पांचवें दिन भी बिजली नहीं आने से पेयजल संकट गहरा गया है। करनैलगंज-परसपुर नई विद्युत लाइन का ट्रायल भी पेड़ और पोल गिरने से टालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परसपुर क्षेत्र में कई इलाकों में करीब 70 घंटे से बिजली गुल है। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारने के साथ मोबाइल चार्ज कराने में भी परेशानी हो रही है। अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि खराब मौसम के बीच भी मरम्मत कार्य जारी है। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौसम अनुकूल रहने पर चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed