फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student succumbs to cold

ठंड लगने से छात्रा ने दम तोड़ा

Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Student succumbs to cold
मुरादाबाद : लैपटॉप न मिलने पर भड़कीं छात्राएं - फोटो : self
दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक मासूम की जान ले ली। कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में पांचवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की ठंड लगने से बुधवार को मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर एसडीएम करनैलगंज ने मामले की जांच के लिए टीम भेजी है। 
विज्ञापन


जिले में दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार से चल रहीं पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है, लेकिन इस भीषण ठंड के बावजूद स्कूल नहीं बंद किए गए हैं। इसका खामियाजा परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को कटरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में पढ़ने वाली एक छात्रा की ठंड लगने से मौत हो गई। कटरा बाजार के माधवपुर गांव के मजरा लालाडीह के रहने वाले राजकुमार शुक्ला ने बताया कि वह लखनऊ के ऐशबाग में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी बिट्टन शुक्ला (10) माधवपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। मंगलवार को स्कूल में बर्तनों का वितरण होना था, जिसके कारण कड़ाके की ठंड के बावजूद वह स्कूल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद बिट्टन की तबीयत बिगड़ गई और उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसे उल्टी व दस्त की शिकायत हो गई। रात में घर पर मौजूद उसकी पत्नी ने उसे दर्द की दवा खिलाई, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

बुधवार की सुबह बिट्टन ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि मंगलवार को बिट्टन स्कूल आई थी। यहां उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी और छुट्टी होने पर सभी बच्चों के साथ वह भी घर चली गई थी। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। 


उपजिलाधिकारी करनैलगंज हरिशंकर लाल शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा बिट्टन की ठंड लगने से मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में एक जांच टीम मौके पर भेजी गई है। जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अगर छात्रा की मौत ठंड लगने से हुई है तो उसके परिवारीजनों को प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। , 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed