{"_id":"f74c2a0da6831f6e6d7005dd7d86de7e","slug":"student-s-death-to-the-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से छात्र की मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज में बंधवा चौराहे के पास शनिवार सुबह जागिंग के लिए घर से निकला एक छात्र विद्युत पोल में करंट आने से उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायतनामा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के भगोहर खास गांव के रहने वाले हरि राम का बेटा रामजी उर्फ खूंटी (15) वजीरगंज के किसान लघु माध्यमिक विद्यालय बंधवा में पांचवीं का छात्र था।
वह रोज की तरह सुबह अपने घर से जागिंग करने के लिए दोस्तों के साथ निकला था। जागिंग करने के बाद वह बंधवा चौराहे के पास दोस्तों संग बातचीत कर रहा था।
इसी बीच बंधवा चौराहे के पास लगे विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह खंभे से चिपक गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवारीजनों ने गांव वालों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश मौर्य ने बताया कि खूंटी की करंट लगने से मौत हुई है।