{"_id":"6a469fe8f2edbeb37909ccfa","slug":"student-run-over-by-truck-while-returning-home-after-sewing-class-dies-gonda-news-c-100-1-slko1026-161484-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सिलाई सीखकर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सिलाई सीखकर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत
Thu, 02 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
दुर्जनपुर घाट (गोंडा)। तरबगंज के रानीपुर-पहाड़ी बंधा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किधौरा गांव निवासी झुरहे साहू की पुत्री सरिता (18) ने इसी वर्ष किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज से 11वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। वह पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए दुर्जनपुर घाट बाजार स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई का काम सीख रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रही थी।
रानीपुर पहाड़ी गांव के पास बंधा मार्ग पर पीछे से आ रहे बालू से लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तरबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही सरिता के घर में चीख-पुकार मच गई। मां सरोजा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में सरिता के अलावा 10 वर्षीय छोटा भाई अमर है। वह कक्षा छह का छात्र है।