फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student murdered in love affair, dead body found in sugarcane field

Gonda News: प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Thu, 19 Sep 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Student murdered in love affair, dead body found in sugarcane field
 छपिया के तेजपुर सोखाजोत गांव में गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
बभनान/मसकनवां (गोंडा)। छपिया के भोपतपुर हथिनी गांव के रहने वाले स्नातक के छात्र की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने युवक की हत्या कर शव को तेजपुर सोखाजोत गांव के गन्ने के खेत में फेंकने की बात कबूल ली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना पर सीओ मनकापुर व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


भोपतपुर हथिनी गांव निवासी राम बहोर कनौजिया का बेटा संदीप कनौजिया (21) मसकनवां के गायत्री महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह 14 सितंबर की रात घर की छत पर सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो संदीप न तो छत पर मिला और न ही घर में। कुछ देर तक तो परिवार के लोगों ने समझा की मॉर्निंग वॉक पर गया होगा। लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस 14 सितंबर को संदीप के पिता रामबहोर की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि संदीप का तेजपुर सोखाजोत गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने युवती और उसके माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने उसकी हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंकने की बात कबूल की। इस पर पुलिस ने उनके द्वारा बताई गई जगह से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मांगी गई है, मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed