{"_id":"6388febffe9223424b420aa0","slug":"student-gonda-meritorious-tabel-gonda-news-lko6598480151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 45 तक पहाड़ा सुना कर अंशु ने बनाया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 45 तक पहाड़ा सुना कर अंशु ने बनाया रिकार्ड
विज्ञापन
गोंडा में अंशु। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। बेलसर के कंपोजिट विद्यालय पूरे विराजी के छात्र अंशु चौरसिया का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगा। दो से 45 तक हिंदी में पहाड़ा सुना लेने के कारण इस बच्चे का नाम रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा।
बेलसर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय पूरे विराजी में 11 वर्षीय अंशु चौरसिया कक्षा पांच का छात्र है। बच्चा तेजी से दो से 45 तक का पहाड़ा सुनाता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक सद्दाम हुसैन ने 17 नवंबर को इस बच्चे का वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की वेबसाइट पर आवेदन किया था। संस्था के संपादकीय बोर्ड ने विद्यालय से संपर्क किया और बच्चे के आंख में पट्टी बांधने के बाद वीडियो अपलोड करने की मांग की। जिसपर इस बच्चे का दोबारा वीडियो भेजा गया।
जांच के बाद 26 नवंबर को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के संपादकीय बोर्ड ने ई-मेल के माध्यम से मैक्सिमम मल्टीप्लिकेशन टेबल रिसाइटेड बाई चाइल्ड शीर्षक से इस बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड 2024 में दर्ज करने की जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि अंशु बहुत ही मेधावी है उसे अपने कक्षा की हिंदी, गणित और अंग्रेजी का भी बहुत अच्छा ज्ञान है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, बीईओ अनिल मिश्रा, सहायक अध्यापक सद्दाम हुसैन, मोनिका सिंह समेत सैकड़ो शिक्षकों ने खुशी जताई है।