फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strict law should be made on controversial statements: Brijbhushan Sharan

विवादित बयानों पर बने कड़ा कानून : बृजभूषण शरण

Sat, 21 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Strict law should be made on controversial statements: Brijbhushan Sharan
गोंडा के जानकीनगर में शादी समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आओ, बोओगे तो काटोगे। तारीख पर आने में क्या दिक्कत है? कहा कि कानून सबके लिए समान है और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन



विवादित बयानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयानों को लेकर सख्त कानून बनाया जाना चाहिए और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनी रहे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर उन्होंने कहा कि ट्रंप अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को उन्होंने गोद में बैठा रखा है, लेकिन उनके बयानों को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती है। यूजीसी कानून को लेकर चल रहे विरोध और सुप्रीम कोर्ट की रोक पर बृजभूषण ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए सभी को फैसले का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed