फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strict action if absent from Tehsil and Block Headquarters

तहसील व ब्लाक मुख्यालय से रहे नदारद रहे तो होगी कार्यवाही

Sat, 06 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Strict action if absent from Tehsil and Block Headquarters
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने अधीन तहसील व ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों को उनके तैनाती वाले मुख्यालय पर आवासित कराना सुनिश्चित करें तथा आदेश का अनुपालन न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सब डिवीजन व विकास खंड स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण कराने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कई कार्यालयों में तैनात अधिकारी व कर्मचारीगण अपनी तैनाती के मुख्यालय पर आवासित न रहकर अन्य स्थानों से आवागमन करते हैं, जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी तैनाती के मुख्यालय पर आवासित रहकर राजकीय कार्य संपादित करेंगे और यदि अवकाश पर अथवा अन्य किसी प्रायोजन वश मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक हो तो इस निमित्त सक्षम प्राधिकारी से स्टेशन लीव प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

परंतु निरीक्षण में पाई गयी स्थिति से यह आभास मिलता है कि सबडिवीजन मुख्यालय एवं विकास खंड मुख्यालय पर संचालित अधिकांश शासकीय कार्यालयों में इन निर्देशों का संयुक्त रूप से अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि उनके अधीनस्थ जो भी कार्यालय तहसील एवं विकास खंड मुख्यालय पर संचालित हैं, उनमें कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनाती के मुख्यालय पर आवासित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ इस आशय का प्रमाणपत्र प्राप्त करें कि वह अपनी तैनाती के मुख्यालय पर आवासित हैं।

जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से इस बावत अनुपालन आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में यदि स्वयं उनके व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तहसील तथा विकास खंड स्तरीय कार्यालयों के निरीक्षण एवं वहां तैनात कर्मचारियों के आवासित होने की स्थिति के सत्यापन में यदि अन्यथा स्थिति पाई जाती है तो न केवल अनधिकृत रूप से अनुपस्थित, मुख्यालय से पलायित रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed