फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Storm around the train stop, stones

ट्रेन रोकने को लेकर बवाल, पथराव

Tue, 29 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Storm around the train stop, stones
प्रदर्शनकारियों को भगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर से बढ़नी होते हुए गोंडा और यहां से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी के इटियाथोक में ठहराव न होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। आंदोलनकारियों की पूरी तैयारी इंटरसिटी को रोकने की थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई और उसने आंदोलनकारियों के मंसूबे नाकाम कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों के नेता को गिरफ्तार किए जाने से नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मामले में 51 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोगों के इस हंगामे और बवाल के चलते काफी देर तक बलरामपुर रोड का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

  
इटियाथोक स्टेशन पर गोरखपुर-बढ़नी-बादशाहनगर इंटरसिटी का ठहराव नहीं है। जिसे लेकर दिनेश शुक्ल ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में पांच दिन पहले से धरना व भूख हड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इस हड़ताल के पांचवें दिन उनकी तैयारी इंटरसिटी को इटियाथोक पर रोकने की थी। जिसके लिए सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ स्टेशन पर जुटनी शुरू हो गई। आंदोलनकारी ट्रेन को स्टेशन पर रोकते, इससे पहले ही सीओ भरतलाल यादव के साथ कई थानों की फोर्स स्टेशन पहुंच गई और उसने अनशन पर बैठे दिनेश ो उठा लिया। जिससे नाराज सैकड़ों लोग पुलिस के पीछे-पीछे थाने पहुंच गए और अपनी गिरफ्तारी कराई।

बताते हैं कि पुलिस गिरफ्तार लोगों को बस व जीप में भरकर मुख्यालय ला ही रही थी कि हनुमान मंदिर के पास आंदोलनकारी बस से नीचे उतर गए और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिससे धानेपुर एसओ की गाड़ी का शीशा टूट गया।


वहीं हनुमान मंदिर चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्की लाठियां भी भांजनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि धरने में शामिल दिनेश शुक्ल सहित 51 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उधर इस पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब चार घंटे तक बलरामपुर रोड का यातायात भी सुबह 6 से 11 बजे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed