{"_id":"603a78e28ebc3ee90162c9b2","slug":"stop-illegal-alcohol-use-in-panchayat-elections-gonda-news-lko5670775123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में रोकें अवैध शराब का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में रोकें अवैध शराब का उपयोग
विज्ञापन
गोंडा। डीएम व एसपी ने शनिवार को कोतवाली नगर व देहात पहुंचकर समाधान दिवस की हकीकत देखी। अधिकारियों ने कोतवाली में आई शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के कोतवाल को निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस एवं राजस्वकर्मियों को सक्रियता बढ़ाकर पंचायत चुनाव में अवैध शराब का उपयोग रोकने के साथ ही उपद्रवियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान डीएम मार्कंडेय शाही व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव समीप है, इसलिए भूमि विवाद के प्रकरणों को बहुत गंभीरता से निपटाया जाय। उपद्रवियों को चिह्नित कर उन्हें बड़े मुचलकों से पाबंद कराएं। पंचायत चुनाव में राजस्व व पुलिस विभाग की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए आपसी समन्वय बनाकर रणनीति तैयार करें।
स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करें और अपने-अपने क्षेत्रों में जरूर जाएं, जिससे उन्हें फीडबैक मिल सके। डीएम ने थाने में उपस्थित लेखपालों को नसीहत दी कि वरासत अभियान में व्यक्तिगत रुचि लेकर तय करें कि कोई भी मामला लंबित न रह जाए। वरासत अभियान के दौरान जिले में लगभग 35 हजार वरासतें दर्ज कराई गई हैं। जिसके कारण लोगों को कम से कम 25 हजार से अधिक मुकदमों से निजात मिली है। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांवों में खतौनी वाचन के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दें।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व राजस्वकर्मियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के खिलाफ अपनी सतर्कता और अधिक बढ़ा दें, ताकि इसका उपयोग पंचायत चुनाव में न हो और कोई अप्रिय दुर्घटना भी न हो। इस दौरान सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, नायब तहसीलदार, ओएसडी एसआर शुक्ला, कोतवाल देहात आशीष शर्मा व नगर कोतवाल आलोक राव के साथ ही पुलिस व राजस्व के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में देर से पहुंचने पर चार लेखपालों को चेतावनी
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नदारद रहे। वही विलंब से आने वाले चार लेखपालों को एसडीएम ने चेतावनी जारी की है। एसडीएम का कहना है कि कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई थी। राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं अधिकारियों के नहीं आने से प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस के अन्य कर्मचारियों ने लोगों की फरियाद सुनी। एसडीएम ने बताया कि समाधान दिवस में विलंब से आने वाले चार लेखपालों को चेतावनी जारी की गई है