फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   STF intensifies investigation into Anamika Shukla appointment case

Gonda News: एसटीएफ ने तेज की अनामिका शुक्ला नियुक्ति मामले की जांच

Tue, 30 Sep 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
STF intensifies investigation into Anamika Shukla appointment case
गोंडा। यूपी एसटीएफ ने फर्जी नियुक्ति मामले की जांच तेज कर दी है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जी तरीके से नियुक्ति पाने वाली अनामिका शुक्ला मामले में मंगलवार को रिकॉर्ड तलब किया गया। यूपी एसटीएफ के जांच अधिकारी के पत्र पर अपर राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए से तीन दिन में ब्योरा मांगा है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न देने पर उत्तरदायित्व तय करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया कि वर्ष 2017 में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फर्जी तरीके से नियुक्ति पाने वाली अनामिका शुक्ला के विद्यालय का नाम, नियुक्ति तिथि, जन्मतिथि, आधार नंबर, पैन नंबर व भुगतान की जानकारी मुहैया कराई जाए। इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ की अयोध्या इकाई की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

22 सितंबर को एसटीएफ के विवेचना अधिकारी को ओर से परियोजना कार्यालय से कस्तूरबा गांधी में अनामिका शुक्ला नियुक्ति फर्जीवाड़े मामले की जांच के लिए रिकॉर्ड मांगा था। अपर राज्य निदेशक की ओर से कहा गया कि यदि किसी भी केजीबीवी में अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका की नियुक्ति नहीं है तो प्रमाणपत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि परियोजना कार्यालय की ओर से जरूरी जानकारी मांगी गई है। हालांकि अनामिका नाम से कोई शिक्षिका तैनात नहीं है। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट भेज दी जाएगी। गौरतलब है कि नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद उच्च न्यायालय ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी है। इसके बाद एसटीएफ के जांच अधिकारी ने बीएसए कार्यालय के साथ ही लेखाधिकारी कार्यालय से रिकॉर्ड तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed