फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Statue of Tulsidas and Atal Bihari Vajpayee will be installed in the parks

पार्कों में तुलसीदास व अटल बिहारी वाजपेयी की लगेगी मूर्ति

Sun, 19 Jun 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Statue of Tulsidas and Atal Bihari Vajpayee will be installed in the parks
गोंडा। परसपुर नगर पंचायत ने अटल व तुलसी पार्कों में अटल बिहारी वाजपेयी व गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति लगाने का निर्णय लिया है। संगमरमर की मूर्तियों को अलग-अलग पार्कों में स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह व अधिशासी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वार्ड-13 धिरजा मिश्र पुरवा में बने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में साढ़े तीन फिट की सफेद संगमरमर की उनकी मूर्ति लगेगी। जिसमें वह कुर्ता-सदरी व धोती पहने दिखाई देंगे। साथ ही भौरीगंज मार्ग पर बने गोस्वामी तुलसीदास पार्क में तुलसीदास जी की तीन फिट की सफेद संगमरमर की मूर्ति लगवाई जाएगी। जिस फाउंडेशन पर ये दोनों मूर्तियां लगवाई जाएंगी, वह काफी ऊंचा होगा।
विज्ञापन

फाउंडेशन के चारों तरफ सुंदरता बढ़ाने के लिए ग्रेनाइट पत्थर लगवाया जाएगा। जिसका प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पहले ही पास हो चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों मूर्तियों को जयपुर से बनवाया जाएगा। जिसका इस्टीमेट बन गया है और टेंडर मांगा गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि विकासखंड परसपुर के राजापुर सूकरखेत में है। जिससे भौरीगंज मार्ग का नाम बदलकर तुलसीदास मार्ग किया जाएगा। जिसका प्रस्ताव शीघ्र ही बोर्ड की बैठक में पास कराकर डीएम व एसडीएम करनैलगंज को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed