फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Statue of educationist Radheshyam Pandey installed

शिक्षाविद राधेश्याम पांडे की प्रतिमा स्थापित

Sat, 19 Sep 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Statue of educationist Radheshyam Pandey installed
गोंडा में नवाबगंज के काली मंदिर बैजलपुर के समीप शिक्षाविद राधेश्याम पांडे की प्रतिमा की गई स्था? - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। काली मंदिर बैजलपुर के सन्निकट शिक्षाविद राधेश्याम पांडे की प्रतिमा शनिवार को स्थापित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के सुप्रसिद्ध संत महंत कौशल किशोर दास फलाहारी जी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिमा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन उनके पुत्र एवं साहित्यकार डॉ. एके पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रयागराज के डॉ. प्रवीण कुमार शुक्ल, मनीष मिश्र, ख्यातिलब्ध कवि करुणेश तिवारी ‘प्रदुम्न’ लखनऊ के भोलानाथ, विवेक द्विवेदी, गोंडा के राजू मिश्र, बब्बू तिवारी, अयोध्या के ओंकार सिंह, क्षेत्रीय निवासी रामलगन पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, गंगासरन पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामबिहारी मिश्र, शेषराम पांडेय, देवीप्रसाद दूबे, हरिओम उपाध्याय, कृपाशंकर मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने राधेश्याम पांडेय के जीवन एवं सत्कृत्यों पर प्रकाश डाला। फलाहारी महराज ने राधेश्याम पांडेय के जीवन को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। कहा कि शिक्षक के रूप में उनका जीवन आदर्शपरक था। उन्होंने अपने विद्यार्थियों में उच्च जीवन मूल्य प्रतिष्ठित किया। अेत में उनके पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे आज जिस पद प्रतिष्ठा पर हैं, वह उनके पिता की ही देन है। उनके अभाव की रिक्तता भरी नहीं जा सकती, लेकिन उनके जीवन मूल्यों का अनुकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed