{"_id":"69f4e5ec27d85cb42c0cb04b","slug":"station-master-accused-of-misbehaving-with-woman-gonda-news-c-100-1-gon1020-157389-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्टेशन मास्टर पर महिला से बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्टेशन मास्टर पर महिला से बदसलूकी का आरोप
Fri, 01 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंची एक महिला ने स्टेशन मास्टर पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जीआरपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली पिंकी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अपने परिजनों के साथ सीतापुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफार्म नंबर एक खाली होने के बावजूद ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने की घोषणा की गई। जानकारी लेने के लिए जब वह अपने परिजन के साथ स्टेशन मास्टर के पास पहुंचीं तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करने लगे। महिला ने स्टेशन मास्टर पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। वहीं, स्टेशन मास्टर उत्तम कुमार शोला ने आरोपों को निराधार बताया है और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से इन्कार किया है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेय ने बताया कि कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)