{"_id":"6a6386dfc22af0a9a10eb6d1","slug":"state-womens-commission-member-furious-over-filth-at-chc-gonda-news-c-100-1-gon1001-162935-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएचसी में गंदगी पर भड़कीं राज्य महिला आयोग सदस्य, 16 महिलाओं की सुनीं फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएचसी में गंदगी पर भड़कीं राज्य महिला आयोग सदस्य, 16 महिलाओं की सुनीं फरियाद
Fri, 24 Jul 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में माैजूद महिला आयोग की सदस्य।
मुजेहना/गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य चेतना सिंह ने शुक्रवार को जिले में महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े संस्थानों का निरीक्षण किया। पंडरीकृपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंडरीकृपाल सीएचसी, प्राथमिक विद्यालय झंझरी, आंगनबाड़ी केंद्र और जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जिला कारागार में महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में 16 महिलाओं ने अपनी शिकायतें आयोग सदस्य के समक्ष रखीं। इनमें घरेलू विवाद से जुड़े पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान वह मुजेहना सीएचसी में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने 11 नवजात बेटियों की माताओं के साथ केक काटकर खुशी साझा की और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान और महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा, संरक्षण अधिकारी चंद्र मोहन वर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी चेतना सिंह, महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, शिवेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार आर्य, ज्योत्सना सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।