फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State on the path of development with the end of Gunda Raj

गुंडाराज खत्म होने के साथ विकास के पथ पर बढ़ा प्रदेश

Wed, 18 Sep 2019 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
State on the path of development with the end of Gunda Raj
गोंडा। प्रदेश की योगी सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गुंडाराज का जो धब्बा लगा था वह योगी सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में पूरी तरह से मिट गया है। गुंडाराज के धब्बे को मिटाकर कानून के राज स्थापित करना ही सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेहनत का नतीजा है कि प्रदेश से संगठित अपराध पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सूचना तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस का नया हेडक्वार्टर उन्नत तकनीक से लैस है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि पुरानी सरकार में गुंडाराज के भय के कारण प्रदेश से निवेशक दूर हो गए थे। भाजपा सरकार मे कानून व्यवस्था सुधरी तो निवेशक एक बार फिर से यहां का रुख कर रहे हैं। यह निवेशकों का भरोसा ही है कि अब तक 4 लाख 28 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता आदि योजनाओं केे बारे में बताया। जिले के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी मंत्री के साथ प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुप्ता, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भइया, तरबगंज विधायक प्रेम नरायण पांडेय, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed