फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sports stadium won the hockey competition

स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Thu, 21 Jan 2016 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sports stadium won the hockey competition
स्पोटर्स स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर स्पोटर्स स्टेडियम की टीम विजेता बनी। सरयू नहर खंड-4 के अधिशासी अभियंता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले मैच में एमपीपी इंटर कॉलेज-बी टीम ने रायल एकेडमी को 3-0 से हराया। दूसरा मैच स्पोटर्स स्टेडियम ने जीता। तीसरे मैच में एसकेआर शंकरनगर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मैच स्पोटर्स स्टेडियम एवं एमपीपी इंटर कालेज-ए के बीच हुआ जिसमें स्पोटर्स स्टेडियम की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच एमपीपी इंटर कालेज-बी एवं एसकेआर शंकरनगर के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में एमपीपी इंटर कालेज-बी की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल स्पोटर्स स्टेडियम बलरामपुर एवं एमपीपी इंटर कालेज-बी के बीच खेला गया।

स्पोटर्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमपीपी इंटर कालेज-बी टीम को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता की विजेता बनी।

विजेता टीम के खिलाड़ियों को सरयू नहर के एक्सईएन आलोक सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed