फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sports,gonda,sansad

Gonda News: 400 मीटर दौड़ में रजनी और विश्वजीत अव्वल

Sun, 04 Dec 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
sports,gonda,sansad
गोंडा के परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में दौड़तीं बाल? - फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। पांच दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का आगाज रविवार को महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर जूनियर महिला दौड़ में रामादेवी को प्रथम, अंजलि को द्वितीय व महिमा शुक्ला को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं 200 मीटर सीनियर महिला दौड़ में कलश यादव को पहला, रागिनी यादव को दूसरा व आरती वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर जूनियर महिला दौड़ में पूजा साहनी को प्रथम, नैंसी को द्वितीय व नैंसी कश्यप को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

वहीं, 400 मीटर सीनियर महिला दौड़ में रजनी तिवारी को पहला, मधुरिमा को दूसरा व मानसी शर्मा को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर जूनियर पुरुष दौड़ में अश्विनी सिंह को पहला स्थान, महफूज को दूसरा तथा सूरज को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर सीनियर पुरुष दौड़ में विश्वजीत प्रथम, राशिद द्वितीय व अंकित सिंह तृतीय रहे। स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा में 3 से 5 वर्ष तक के 24 बच्चों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली में मधू सिंह, प्रिया, रोशनी, पूजा, नेहा, वर्षा व निशा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, आकांक्षा, अंजली, श्रेया, नुसरत जहां, अंशिका सिंह, रोली व तारा देवी को दूसरा तथा पम्मी, नेहा, तनु, उमा व शिवानी व पूजा सिंह को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
लंबी कूद में गोल्डी रहीं अव्वल
बेलसर (गोंडा)। जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित ब्लॉक बेलसर व तरबगंज की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया। जूनियर लंबी कूद में प्रथम स्थान गोल्डी शुक्ला, द्वितीय स्थान सीमा यादव, तृतीय स्थान रेशमी ने प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में लंबी कूद में प्रथम हर्षिता सिंह व द्वितीय रेखा सिंह रहीं।

खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल बेलसर की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य नियंता डॉ. अनुराग सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अकबाल बहादुर तिवारी, अमित सिंह, राघवराम तिवारी, प्राचार्य डॉ. गीता रानी यादव, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुराग सिंह, सर्वजीत मिश्रा, खेल प्रभारी सोनू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed