{"_id":"5dd967008ebc3e54c851f423","slug":"sports-festival-begins-with-cultural-presentations-gonda-news-lko4938509171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संग खेलकूद समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संग खेलकूद समारोह का आगाज
विज्ञापन
गोंडा के पालीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के साथ अतिथि और शिक्षक।
- फोटो : GONDA
गोंडा। राजकीय पॉलीटेक्निक में गोंडा व बलरामपुर जनपद की संयुक्त खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। पंडरी कृपाल के प्रमुख प्रतिनिधि श्रेयस्कर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुतियों को सराहा। प्रधानाचार्य बीआर वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। दोनों जिलों के छात्र-प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया।
शुभारंभ अवसर में छात्राओं के 800 मीटर दौड़ में पूजा यादव प्रथम, सृष्टि यादव द्वितीय, रीमा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों में विपुल सिंह प्रथम, वीरेन्द्र द्वितीय व धीरज चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर विभागाध्यक्ष आईपी वर्मा, एके कनौजिया, अजय प्रकाश नारायण, सुधांशु उपाध्याय, मनोज गुप्त, अभिषेक तिवारी, मोनिका तिवारी, राम औतार, विनायक तिवारी, रंजीत प्रकाश राव, तरुण कुमार मिश्र, संतोष श्रीवास्तव आदि रहे। संचालन केके सोनी एवं खेल प्रभारी अर्जुन सिंह ने किया। प्रतियोगिता का समापन 25 नवंबर को होगा।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता से छात्रों की खिली प्रतिभा, मिला सम्मान
गोंडा। युवा कल्याण विभाग ने श्रीरघुकुल विद्यापीठ में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्या आभा सक्सेना ने शुभारंभ किया। कई ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, वादन आदि प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में आभा सक्सेना, रवीन्द्र कुमार पांडे, प्रतिमा त्रिपाठी ने परिणाम जारी किए। जिसमें लोकगीत में उन्नति तिवारी, सृष्टि अनामिका, लोक नृत्य में गायत्री प्रथम, दुर्गा देवी, तबला वादन में संचित तिवारी, अमित पांडे, वैण्णवी, बांसुरी वादन में राधा रमण, कत्थक मूें अंजुमनाज एवं जागृति रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बीओ पीआरडी बलवीर सिंह ने सभी का स्वागत किया।