फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special homework will be given for summer vacations

Gonda News: गर्मी की छुट्टियों के लिए मिलेगा खास गृहकार्य

Mon, 18 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Special homework will be given for summer vacations
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश के दौरान भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की तैयारी कर ली है। जिले के 2,609 परिषदीय स्कूलों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। इससे पहले बच्चों को 27 दिन का गृहकार्य दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रोजेक्ट वर्क भी अनिवार्य किया गया है, ताकि अवकाश के दौरान बच्चों का स्कूल और पढ़ाई से जुड़ाव बना रहे।
विज्ञापन

छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कक्षावार गृहकार्य तैयार कराया गया है। इसमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण विषयों से जुड़े अभ्यास शामिल हैं। बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों और दैनिक जीवन से जुड़े प्रोजेक्ट भी दिए जाएंगे, जिन्हें स्कूल खुलने पर जमा करना होगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अवकाश शुरू होने से पहले सभी छात्र-छात्राओं को गृहकार्य उपलब्ध करा दें और अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दें। इससे बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और नई कक्षा के लिए उनकी तैयारी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को बोझ महसूस न हो, इसलिए गृहकार्य को रुचिकर और गतिविधि आधारित बनाया गया है। इस संदर्भ में मंगलवार को बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed