{"_id":"6518696abec8501c180ebdc9","slug":"special-cleanliness-campaign-in-nagar-panchayats-today-gonda-news-c-100-1-slko1028-5208-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नगर पंचायतों में आज विशेष स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नगर पंचायतों में आज विशेष स्वच्छता अभियान
Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। वृहद स्वच्छता अभियान को लेकर शनिवार को नगर पंचायतों में बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी ने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए बोर्ड की बैठक कर सभासदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पहले विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर इसमें अन्य संस्थाओं को ज्यादा से ज्यादा शामिल किया जाए। जन आंदोलन के माध्यम से नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, संतोष श्रीवास्तव, काली प्रसाद, शिवम गुप्ता, पिंटू तिवारी, राजू, सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
धानेपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बृजभूषण वर्मा ने सभासदों के साथ बैठक की। कहा कि गांधी जयंती के एक दिन पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान सभी 15 वार्डों में चलाया जाएगा। समाजसेवियों व नगरवासियों के सहयोग से पूरे नगर को स्वच्छ बनाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में दो सफाईकर्मी भी लगाए जाएंगे। बैठक में शकील, नफीस अंसारी, अनवारुल हक, मेलाराम, राजकुमार, सुरेश मोदनवाल, लाल बादशाह, अखिल सिंह, सुशील सिंह, भगवानदीन व पवन तिवारी मौजूद रहे।