फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers staged a protest against the FIR lodged against the former MLA

Gonda News: पूर्व विधायक पर एफआईआर के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
SP workers staged a protest against the FIR lodged against the former MLA
करनैलगंज तहसील में प्रदर्शन करते सपा के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: सोशल मीडिया 
करनैलगंज। कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज एफआईआर का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि यदि प्रशासन ने एफआईआर वापस नहीं ली तो चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अवध गोस्वामी और कुलदीप मणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोंडा-लखनऊ राजमार्ग से तहसील तक जुलूस निकालकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और एफआईआर वापस लेने की मांग की। सपा नेताओं ने पूर्व विधायक पर दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में राम कुमार शुक्ल, त्रिवेणी मिश्र, नंद कुमार प्रजापति, गुलाम नबी, रूप नारायण प्रजापति, राहुल गोस्वामी, अशोक तिवारी, अंकित शुक्ल आदि कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed