फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP worker brutally murdered due to election rivalry

Gonda News: चुनावी रंजिश में सपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या

Sat, 20 Jul 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
SP worker brutally murdered due to election rivalry
थाना क्षेत्र के राजाटोला पश्चिमी निवासी थे सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले टूट गई सासें, नगर पंचायत में थे सभासद प्रत्याशी

पत्नी व बेटियों ने लगाया भाजपा सभासद, बेटों और उनके साथियों पर हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

परसपुर/पसका (गोंडा)। चुनावी रंजिश में परसपुर के राजाटोला मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर सोते समय सभासद का चुनाव लड़ चुके स्थानीय सपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर मरणासन्न कर दिया गया। हमलावरों ने उसका दाहिना पैर भी काट डाला। गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में सांसें टूट गईं। सपा नेता की पत्नी और बेटियों ने भाजपा सभासद और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

परसपुर के राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह (45) ने वार्ड नंबर-10 राजाटोला पश्चिमी से मई 2023 में समाजवादी पार्टी से सभासद पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह पराजित हो गए थे। तभी से प्रतिद्वंदी भाजपा सभासद से उनकी चुनावी रंजिश चल रही थी। ओमप्रकाश सिंह अपने घर के सामने एक नया मकान बनवा रहे थे। जिसमें राजगीर व मजदूर काम कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने पुराने घर में चारपाई पर सो रहे थे, तभी अचानक वहां आए चार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका गला रेत दिया और दाहिना पैर काट डाला। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटना से दहशत में आए राजगीर व मजदूर भी वहां से चले गए। आस-पड़ोस के लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल काॅलेज पहुंचते ही उनकी सांस टूट गई। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज चंद्रपाल शर्मा, थानाध्यक्ष परसपुर दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी ली। हत्या से नाराज लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। ओमप्रकाश की पत्नी और बेटियाें ने भाजपा सभासद पर हत्या का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि इलाके में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तहरीर मांगी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन




बिलखती रहीं पत्नी व बेटियां बोली
सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह के चार बच्चों में दो बेटे आदर्श (7), विष्णु (3) व दो बेटियां प्रीति (13) व पल्लवी (10) हैं। पत्नी नीलम व बेटियों ने बिलखते हुए बताया कि भाजपा के सभासद से नगर पंचायत चुनाव में मामूली झगड़ा हुआ था, जो बाद में लोगों के समझाने पर निपट गया था। मालूम नहीं था कि मामूली बात पर आरोपी ऐसी जघन्य वारदात कर सकते हैं। पिता पर एक के बाद एक बांका से 10 वार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed