{"_id":"584069964f1c1b2d1ede7958","slug":"sp-leader-belching-2-75-lakh-rupees-of-the-lohia-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने आवास लोहिया के 2.75 लाख रुपये डकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने आवास लोहिया के 2.75 लाख रुपये डकारे
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत शाहपुर की एक गरीब महिला को आवंटित किए गए लोहिया आवास के 2.75 लाख रुपये गांव के प्रधान पति व सपा नेता ने ईंट दिलाने के नाम पर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद न तो उसे ईंट व अन्य निर्माण सामग्री दी और न ही उसका पैसा वापस किया। प्रधान पति की इस दबंगई से गरीब महिला का आवास नही बन सका। परेशान महिला ने मामले की शिकायत जिले के आला अधिकारियों से लेकर शासन स्तर के अफसरों से की है ।
नवाबगंज ब्लॉक के शाहपुर गांव की सुशीला देवी ने जिले के परियोजना निदेशक व प्रमुख सचिव को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2015 में उसे लोहिया आवास के लिए चयनित किया गया था। 12 अगस्त 2015 को आवास निर्माण की पहली किश्त के रूप में उसके खाते में 1.37 लाख रुपये आवंटन किए गए थे।
सुशीला का कहना है कि जानकारी पर गांव के प्रधान पति व सपा नेता राजिक उस्मानी ने उसे अपने भट्ठे से ईंट व अन्य निर्माण सामग्री दिलाने का आश्वासन देकर उसे बैंक ले गए और पूरी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद वह उसे ईंट व निर्माण सामग्री दिलाने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
सुशीला ने बताया कि 17 जनवरी 2016 को आवास निर्माण के 1.37 लाख रुपये की दूसरी किश्त भी उसके खाते में आ गई। इस बार भी प्रधान पति ने उसे ईंट दिलाने का झांसा देकर रकम अपने खाते में डलवा ली। इसके बाद उन्होंने ईंट व अन्य सामग्री दिलाने से इंकार कर दिया और महिला को भगा दिया।
परेशान महिला ने मामले की शिकायत परियोजना निदेशक से करते हुए प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई करने व आवास निर्माण की राशि वापस दिलाने की मांग की है। सुशीला ने शिकायत मुख्य सचिव को भी भेजी है। परियोजना निदेशक वीरपाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।

उधर, शाहपुर गांव के प्रधान पति व सपा नेता राजिक उस्मानी का कहना था कि लाभार्थी महिला ने अपनी मर्जी से पैसा उनके खाते में ट्रांसफर किया है। इसके लिए कोई जोर जबरदस्ती नही की गई है। पैसा उसने क्यों ट्रांसफर किया इसके संबंध में वह कोई जानकारी नही दे सकते।