{"_id":"601d7a128ebc3e74a862231a","slug":"sp-joined-the-parade-with-policemen-gonda-news-lko5633736117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों संग परेड में शामिल हुए एसपी, दिया फिट रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों संग परेड में शामिल हुए एसपी, दिया फिट रहने का संदेश
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने गुुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल होकर पुलिसकर्मियों को चुस्त दुरुस्त रहने का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। इसके बाद आरटीसी परिसर, बैरक, भोजनालय, स्नानागार का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस लाइन में आरक्षी बैरक, मेस, पुलिस जलपान गृह, आरक्षी आवास, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह खामियां मिली।
विज्ञापन
जिसमें सुधार कराने के प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई पर जोर देते हुए कहा कि हरहाल में ग्राउंड समेत आवासीय कालोनी में साफ सफाई कराई जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक यसवंत प्रताप सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी, आरटीसी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।