फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP,jansabha

सिर्फ झूठ बोलते हैं भाजपा के नेता: नरेश उत्तम

Sat, 26 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP,jansabha
फोटो-33-गोंडा में गौरा विधानसभा क्षेत्र के पिपरा अदाई में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी के प्र? - फोटो : GONDA
खोड़ारे (गोंडा)। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के पिपराअदाई गांव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को झूठी पार्टी बताते हुए लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से प्रदेश सरकार झूठ बोल रही हैं और देश के प्रधानमंत्री तो और भी झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। यह लोग जनता की आंख में धूल झोंकने का काम करते हैं, उन्होंने कहा कि जो चार चरणों का चुनाव हुआ है, उसमें समाजवादी ने दोहरा शतक लगा लिया है। पांचवें चरण के चुनाव मतदान होने वाला है, गोंडा जिले की सभी सीटों पर समाजवादी जीत रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि गौरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजय विद्यार्थी को यहां के सभी नेताओं और राजा मनकापुर आनंद सिंह का आशीर्वाद मिल रहा है। इसलिए आप सभी संजय विद्यार्थी को यहां से जिताएं। इस तानाशाह सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकिए। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम उस जाति के हैं जो समुंदर में भी कटिया से मछली पकड़ लेते हैं। अबकी बार उत्तर प्रदेश में हम जाल से मछली नहीं पकड़ेंगे, बल्कि कटिया लगाकर झूठ बोलने वालों को पकड़ेंगे। जनसभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली, रामजतन राजभर, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, रईस अहमद, बब्बू प्रधान, विनोद सरिता, दीपक चौरसिया, अब्दुल कलाम मलिक, छोटे राजा बिंदेश्वरी प्रताप सिंह, सौम्या पांडे, कपिल देव वर्मा, हफीज मलिक, बिंद्रा प्रसाद शुक्ला ने संबोधित किया। सभा का संचालन समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव रईस अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed