फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP

मायावी व बहुरूपिया है भाजपा की सरकार: जूही सिंह

Sun, 12 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
SP
करनैलगंज (गोंडा)। भाजपा की सरकार में लोगों में दहशत और महंगाई के साथ अपराधों का बोलबाला है। यदि सपा की सरकार बनी तो प्रदेश को भयमुक्त बनाने के साथ ही सभी महिलाओं के खातों में प्रति माह डेढ़ हजार पेंशन दिया जाएगा। ये बातें सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने रविवार को कही। विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को किसान इंटर कालेज भंभुआ में समाजवादी पार्टी की सभा में वे बोल रही थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि यह सरकार मायावी, बहुरूपिया व झूठे लोगों की है। यह कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। पूरे प्रदेश में आतंक फैला है। हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। व्यापारी, बालिकाएं व महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2022 में निश्चित रूप से सपा की सरकार बनेगी, हमारी सरकार समाजवादी पेंशन के रूप में सभी महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपया भेजेगी। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार को हर मोड़ पर फेल बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में लोगों को जगह नहीं मिली। दवा, आक्सीजन के अभाव में तमाम मरीजों ने छटपटाकर दम तोड़ दिया। आईटीआई, पालीटेक्निक बंद पड़े हैं, डीजल, पेट्रोल व सरसों के तेल सहित अन्य दैनिक उपयोगी समान की कीमत आसमान छू रहे हैं। सपा के नेता जनता की सेवा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। भाजपा सरकार अन्न महोत्सव करके देश की 88 करोड़ जनता की मजाक उड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव, शमीम अहमद अच्छन, सिद्धार्थ सिंह, जगपाल सिंह, वासुदेव मिश्र, टिंटू सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता महफूज खां व संचालन फहीम अहमद पप्पू ने किया। कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, अकबाल रजा कुरेशी, दीपक कुमार यादव, जाहिद हुसैन व अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed