{"_id":"63f7abe1522d2eea4c0255a6","slug":"son-died-in-road-accident-father-serious-gonda-news-c-13-1-100473-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर
Thu, 23 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक में बाइक और प्राइवेट बस की बुधवार रात आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को बेटे की मौत हो गई।
बेनीपुर बेलवा बहुता निवासी घनश्याम उपाध्याय (46) बुधवार रात अपने बेटे नीरज (20) के साथ बाइक से जा रहे थे। इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर कपूर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बस से बाइक की टक्कर हो गई। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को नीरज की मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, गोंडा-बहराइच मार्ग पर फरेंदा शुक्ल गांव के पास गुरुवार दोपहर साइकिल सवार एक व्यक्ति को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में साइकिल सवार सहित चार लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी आर्यनगर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में साइकिल सवार रघुवंश पाठक निवासी तेलियानी पाठक, टेंपो सवार ललिता व रिंकू देवी निवासी मेईपाठक थाना इटियाथोक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। कौड़िया थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।