फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Son and daughter beaten along with couple in land dispute

भूमि विवाद में दंपति समेत बेटा-बेटी को पीटा, चार लोगों पर केस

Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Son and daughter beaten along with couple in land dispute
गोंडा। धनावा गांव में बुधवार को आबादी की भूमि पर निर्माण करने से मना करने पर कुछ लोगों ने दंपती समेत उनके बेटा और बेटी पर लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी जमकर पिटाई की। जिससे सभी घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम धनावा निवासिनी नंदनी पाठक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके घर के पास आबादी की भूमि पर गांव के धनीराम पाठक, नरनरायन मिश्रा, नमो नरायन मिश्रा अपने साथियों संग बुधवार की दोपहर जबरन निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन

जब उसने विरोध किया तो उससे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर करने पर उसके पति हरिबचन पाठक, पुत्र रामजी पाठक व पुत्री लक्ष्मी पाठक बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उनकी भी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे सभी घायल हो गए। घायलों का सीएचसी परसपुर में इलाज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नंदनी पाठक की तहरीर पर धनीराम पाठक, नर नरायन मिश्रा, नमो नरायन मिश्रा व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed