{"_id":"664e3181356c2d68a1097e04","slug":"some-got-double-payment-and-some-missed-the-allowance-gonda-news-c-100-1-gon1003-117475-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसी को मिला डबल भुगतान तो कोई भत्ते को तरस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसी को मिला डबल भुगतान तो कोई भत्ते को तरस गया
Wed, 22 May 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के नाम पर वित्तीय अनियमितता उजागर
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में बुधवार को प्रशिक्षण के नाम पर वित्तीय अनियमितता सामने आई है। शिक्षकों और शिक्षामित्रों को भोजन, नाश्ता और भत्ता नहीं दिया गया तो किसी को दो-दो बार भुगतान हो गया। इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के 199 शिक्षकों के खाते में 1.35 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष ने बीएसए से आपत्ति दर्ज कराई है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्कूल शिक्षा महानिदेशक स्तर से पहली बार शिक्षकों व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण के दौरान खाते में भोजन, नाश्ता और भत्ता का पैसा भेजने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेशमणि मिश्र ने बताया कि अभी तक ब्लॉक संसाधन केंद्र से प्रशिक्षण के दौरान भोजन, नाश्ता और भत्ता दिया जा रहा लेकिन इसमें जमकर मनमानी की जा रही है। इस मामले में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव से शिकायत की गई है।
जिला समन्वयक स्तर से 79 प्रतिशत शिक्षक व शिक्षामित्रों के खाते में नाश्ता, भोजन और भत्ता के भुगतान का दावा किया गया। जबकि 60 प्रतिशत शिक्षामित्रों को भुगतान ही नहीं हुआ। वहीं इटियाथोक ब्लॉक के 174 शिक्षक व शिक्षामित्रों के खाते में दो-दो बार 1.35 लाख रुपये का भुगतान हो गया।
विज्ञापन
वापस करने के लिए बीईओ को लिखा पत्र
बीएसए स्तर से इटियाथोक ब्लॉक के बीईओ को रकम वापस करने के लिए पत्र जारी किया गया। कुल 199 के सापेक्ष 174 शिक्षक व शिक्षामित्रों को 680 रुपये दर से 1.18 लाख रुपये खाते में भेजने के आदेश दिए गए हैं। वहीं पांच मास्टर ट्रेनर को 3400 की दर से 17 हजार रुपये समेत कुल 1.35 लाख रुपये भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि त्रुटिवश दो-दो बार रकम चली गई है। सुधार किया जा रहा है।
मांगी गई रकम, मिलने पर होगा भुगतान
लगभग 80 प्रतिशत शिक्षक व शिक्षामित्रों के खाते में भुगतान करा दिया गया है। बाकी के लिए रकम की डिमांड की जा रही है। वहीं जिलाध्यक्ष की ओर से शिकायत की जांच कराई जा रही है। -प्रेमचंद यादव, बीएसए