फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP MLA lashes out at bank manager

Gonda News: बैंक मैनेजर पर भड़के भाजपा विधायक

Thu, 10 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA lashes out at bank manager
करनैलगंज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण के लिए आवेदन करने वाले कुछ युवाओं ने एक बैंक के प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाया। शिकायत पर करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने बैंक मैनेजर को फोन कर फटकार लगाई। बातचीत का 2.44 मिनट का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


विधायक मंगलवार शाम करनैलगंज कार्यालय में थे। कार्यक्रम में देरी होने पर वह क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया है, लेकिन नौ महीने से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि बैंक मैनेजर उनसे अभद्रता करते हैं और मुख्यमंत्री के बारे में भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


शिकायत सुनने के बाद विधायक ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी से मैनेजर को फोन मिलाने को कहा। इसके बाद विधायक और मैनेजर में तीखी बातचीत हुई। वायरल ऑडियो में विधायक मैनेजर को ग्राहकों से अभद्रता करने के आरोप पर फटकारते सुनाई दे रहे हैं। विधायक ने मैनेजर को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर ने आरोपों से इन्कार किया और विधायक से तरीके से बात करने को कहा। विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदन करने वाले युवा जनता दर्शन में आए थे। युवाओं ने बताया कि बैंक में जाने पर मैनेजर गाली देने के साथ ही मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। मैंने, फोन पर मैनेजर से सिर्फ कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed