फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Solver from Bihar caught in CTET

Gonda News: सीटेट में पकड़ा गया बिहार का सॉल्वर

Tue, 23 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Solver from Bihar caught in CTET
गोंडा। जिले में रविवार को हुई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीटेट) में सेंधमारी की गई।
विज्ञापन

बिहार का एक सॉल्वर रुपये लेकर अभ्यर्थी की जगह एम्स परीक्षा केंद्र इंटरनेशनल काॅलेज में पेपर देने पहुंच गया। फोटो का मिलान न होने पर कक्ष निरीक्षक ने सॉल्वर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, वहां से अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पकड़े गए आरोपी युवक की शिनाख्त राहुल पुत्र अरविंद प्रसाद निवासी ग्राम जियारशरीफ थाना अस्थावां जिला नालंदा बिहार के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गोंडा के अभ्यर्थी उदयशंकर से 35 हजार रुपये लेकर पास कराने का ठेका लिया था। रविवार को हुई परीक्षा में एम्स इंटरनेशनल काॅलेज में उदयशंकर नाम के अभ्यर्थी का आधार कार्ड लेकर दाखिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो मिलान न होने से कक्ष निरीक्षक अनुज कुमार ने संदेह के आधार पर केंद्र व्यवस्थापक रीना मिश्रा को जानकारी दी। सूचना देकर पुलिस बुलाई गई।
पुलिस ने प्रथमदृष्टया पूछताछ के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

आधार कार्ड बरामद करने के बाद भेजा जेल
नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल के कब्जे से उदय शंकर पुत्र हरिनिवास निवासी पिपर बार खानफत्तेपुर गोंडा का आधार कार्ड बरामद हुआ है। प्रथमदृष्टया गुनाह कुबूल किया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। जिला समन्वयक ने बोर्ड का हवाला देकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed