फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Soldier's body found hanging from hook under suspicious circumstances

कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला सिपाही का शव

Fri, 12 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Soldier's body found hanging from hook under suspicious circumstances
गोंडा कोतवाली देहात में तैनात एक सिपाही का शव शुक्रवार सुबह उसके सरकारी आवास के एक कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला। उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सिपाही के जन्मदिन की खुशियों भरी रात उसकी मौत में अचानक कैसे बदल गई। इस पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत पर पुलिस की तफ्तीश हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के मधुवन थाना क्षेत्र के हतवाशंकर गांव के रहने वाले देवेंद्र कुमार मल्ल का बेटा आशीष कुमार मल्ल (24) गोंडा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के मछली मंडी के समीप स्थित कोतवाली देहात में सिपाही के पद पर तैनात था। वह कोतवाली देहात परिसर में सरकारी आवास में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को ड्यृटी के बाद वह अपने आवास पर चला गया। आशीष मल्ल का गुरुवार को जन्मदिन था, साथी पुलिसकर्मियों के साथ ही लोग उसे जन्मदिन की बधाईयां देर रहे थे। देर रात उसका शव कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला।
इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही आशीष कुमार मल्ल का शव फंदे से लटकता मिला है।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत से फंदे से लटकने से हुई है। चर्चा है कि आशीष कुमार मल्ल का प्रेम प्रसंग प्रयागराज में पढ़ रही एक युवती से काफी दिनों से चल रहा था। युवती प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। जिससे आशीष ने फंदे से लटककर जान दे दी।
कोतवाली देहात में तैनात सिपाही आशीष कुमार मल्ल का गुरुवार को जन्मदिन था। आशीष के साथी संबंधी और रिश्तेदार उसे सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई पोस्ट करते रहे। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश का सिलसिला देर रात चलता रहा है।

इसी बीच सूचना आई की आशीष का शव कोतवाली देहात परिसर में स्थित उसके सरकारी आवास में छत में लगे पंखे के हुक से लटकता मिला। इसके बाद आशीष के चाहने वाले जिन लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। उन्हीं के शोक संदेश पोस्ट आने लगे। आशीष की मौत से साथी संबंधी के साथ ही पुलिस महकमे के लोग भी शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed