फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SO Paraspur pass in the test report of robbery

लूट की टेस्ट रिपोर्ट में एसओ परसपुर पास

Wed, 30 Jun 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
SO Paraspur pass in the test report of robbery
गोंडा। साहब, अपने रिश्तेदार के यहां बाइक से चरहुंआ जा रहा था। रास्ते में बालपुर-परसपुर मार्ग पर त्यौरासी गांव के पास दो लोगों ने तमंचे से धमकाकर 4600 रुपये बाइक व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद फरार हो गए। लूट की सूचना सुनते ही थाने की पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। वापसी पर दो लोगों के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे थाना परसपुर में एक व्यक्ति पहुंचा। उसने थाने के कार्यालय में मौजूद कांस्टेबल मोहर्रिर ललित कुमार सिंह को अपना नाम अनूप विक्रम सिंह निवासी मोहल्ला पहलवारा कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर बताया। उसने बताया कि वह बाइक से अपने रिश्तेदार प्रमोद सिंह निवासी चरहुवां थाना परसपुर के यहां बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बालपुर-परसपुर मार्ग पर त्यौरासी गांव के समीप गैस एजेंसी के पास तकरीबन रात 8 बजे एक बाइक पर सवार दो लोग उसका पीछा करते हुए आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकते ही दोनों ने तमंचा तान दिया और धमकातेे हुए उससे 4 600 रुपये मोबाइल फोन व बाइक छीन ली और फरार हो गए। कांसटेबिल मोहर्रिर ने लूट की सूचना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को दी।
प्रभारी निरीक्षक एसएसआई नीरज सिंह, एसआई अंकित सिंह व हमराहियों के साथ अनूप विक्रम सिंह ने पड़ताल की। लौटने पर अनूप विक्रम सिंह की तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी।

इसके कुछ देर बाद ही सीओ उतरौला उदयराज सिंह थाने पर पहुंचे और बताया कि आईजी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर टेस्ट रिपोर्ट थी। तब प्रभारी निरीक्षक समेत थाने के पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह टेस्ट रिपोर्ट में पास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed