फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SO attend complaints at the time

शिकायत को समय पर अटैंड करें थानाध्यक्ष

Tue, 29 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
SO attend complaints at the time
डीअाआर्ईजी देवीपाटन - फोटो : अमर उजाला
नवागत डीआईजी देवीपाटन मंडल अनिल कुमार राय ने कहा कि सूचना छोटी हो या बड़ी। अपराध को कंट्रोल करने के लिए शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष उसे समय पर अटैंड करें। जिससे समय से निस्तारण हो जाने पर बड़ी वारदात को रोका जा सकता है।    
विज्ञापन


 नवागत डीआईजी अनिल कुमार राय मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से रुबरु थे। 1984 बैच के पीपीएस अधिकारी राय वाराणसी में सीओ रहे। इसके बाद वर्ष 2003 में उन्हें आईपीएस पर प्रोन्नति मिली।
विज्ञापन


बलिया जनपद के मूल निवासी डीआईजी राय प्रतापगढ़, शामली, भदोही, अलीगढ़ जनपद के एसपी रह चुके हैं। डीआईजी राय मेरठ में एसपी इंटेलीजेंस भी रह चुके हैं। इसके बाद वह डीआईजी स्थापना इलाहाबाद के पर पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवागत डीआईजी ने बताया कि बाबरी ध्वंस पर अदालत का फैसला जब आया तो वह फैजाबाद में एसपी सिटी थे। मगर फैजाबाद के लोगों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखा। उन्होंने देवरिया जनपद के रुद्रपुर व पटेहरवा थानाक्षेत्र में उनके कार्यकाल में हुए दो एनकाउंटर को भी मीडिया से साझा किया।


डीआईजी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ सांप्रदायिक सौहार्र्द कायम रहे। क्राइम कंट्रोल रहे और थानों पर आने वाले फरियादियों की सुनवाई कर उनकी एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed