फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Small farmers forced to sell paddy to middlemen

Gonda News: बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर छोटे किसान

Wed, 20 Nov 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Small farmers forced to sell paddy to middlemen
गोंडा। रबी के मौसम में गेहूं की बोआई के लिए पूंजी जुटाने में परेशान छोटे व मझोले किसान बिचौलियों के हाथ औने-पौने दर पर धान बेचने को मजबूर हैं। धान बिक्री के चक्कर में छोटे और मझोले किसानों की तिलहनी और दलहनी फसल की बोआई पिछड़ गई है।
विज्ञापन

धान उत्पादक किसान गौहानी निवासी कैलाश नाथ मिश्रा, रानीपुर निवासी सूर्य लाल विश्वकर्मा, धौरहराघाट देवनपुरवा निवासी छांगुर ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर बड़े काश्तकार व नेता हावी हैं। इन किसानों का कहना है कि केंद्र पर पंखा और झन्ना लगा देने से 20 प्रतिशत तक धान कम हो जाता है। इसके अलावा धान केंद्र तक पहुंचाने का भाड़ा, केंद्र पर पल्लेदारी, नमी व धूल मिट्टी बताकर की जाने वाली कटौती छोटे किसानों पर भारी पड़ रही है। किसानों को हफ्तों तक टोकन लेने की दौड़ लगानी पड़ती है। दस-पांच क्विंटल बेचने वाले छोटे किसान इन परेशानियों से बचने के लिए कस्बे के साहूकारों और बिचौलियों के हाथ 1500 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

तरबगंज ब्लाॅक में आठ धान क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिनमें 1417 किसानों का धान खरीद के लिए पंजीकरण हुआ है। तरबगंज के रेतादलसिंह में दो केंद्र, धनौली बनगांव, सुसेला, सिंगहाभोज, अमौठी के प्रत्येक केंद्र पर दस-दस हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। धान खरीद की सरकारी दर ए ग्रेड धान 2320 रुपये और सामान्य धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। रेतादलसिंह धान क्रय केंद्र के प्रभारी दीपक गौड़ ने बताया कि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed