फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Skills Institute will be established soon in Gonda

गोंडा में जल्द स्थापित होगा स्किल इंस्टीट्यूट

Mon, 14 Sep 2015 11:54 PM IST
गोंडा/ अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

मंडल के नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जनपद में जल्द ही स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। इसमें मंडल के चारों जिलों में रोजगार की संभावनाओं के क्षेत्र के अनुसार नवयुवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे ने जिला पंचायत सभागार में कौशल विकास मिशन की मंडलीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद दी।

विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों को औपचारिकता से हटकर नवयुवकों को रोजगार परक प्रशिक्षण देना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि मंडल में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं, परंतु औद्योगिक संस्थान सिर्फ खानापूर्ति कर कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवकों का समाज में रचनात्मक भागीदारी के लिए तैयार करना हम सबकी जिम्मेदारी है और इस कार्यशाला की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब लोगों को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार मिले। संयुक्त विकास आयुक्त ने कहा कि आज इस बात की आवश्यकता है कि लोगों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाए। 


सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में आवश्यकता है कि लोगों को मल्टीटास्किंग प्रशिक्षण दिया जाए। इस मौके पर संयुक्त निदेशक आईटीआई एससी तिवारी, डीपीओ कौशल विकास मिशन प्रदीप मिश्र सहित मंडल के जनपदों के आईटीआई व पालीटेक्निक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed