फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six-year-old child left locked in school after classes ended

Gonda News: छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गया छह साल का बच्चा

Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old child left locked in school after classes ended
मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय भवरियापारा में बच्चों से बात करते उपनिरीक्षक। स्रोत: पुलिस
मोतीगंज/मनकापुर। शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय भवरियापारा में चौंकाने वाला मामला सामने आया। सोमवार को छुट्टी के समय छह वर्षीय छात्र शुभम कक्षा के अंदर सो गया। इस दौरान शिक्षक कमरे में ताला लगाकर विद्यालय से चले गए। कुछ देर बाद नींद खुलने पर बच्चे ने खुद को कमरे में बंद पाया। घबराए बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक विपिन मिश्र विद्यालय पहुंचे और कक्षा का ताला खुलवाकर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह विभागीय कार्य से बीआरसी गए थे। छुट्टी होने पर सहायक अध्यापक और रसोइया ने मिलकर विद्यालय में ताला लगाया था। उन्होंने बताया कि शुभम का अभी विद्यालय में प्रवेश नहीं हुआ है। कक्षा एक में उसके प्रवेश की प्रक्रिया चल रही थी। विद्यालय बंद होने के समय शुभम कक्षा में सो रहा था और किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के अनुसार, बच्चे के कक्षा में बंद होने की जानकारी मिलने के करीब पांच मिनट के भीतर उसे बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कराई जांच
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मोतीगंज थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने कहोबा चौकी प्रभारी सुधीर यादव को मौके पर भेजा। मंगलवार को चौकी प्रभारी ने विद्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बच्चे की मां मीरा से बातचीत की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा गलती से कक्षा में सो गया था। वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
बीईओ मनकापुर हर्षित पांडेय ने बताया कि मामले में संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed